अररिया, अप्रैल 9 -- पलासी, एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष रूबी शोएब ने की। बैठक में मनरेगा योजनाओं में वित्तीय वर्ष 25-26 योजना में एंट्री नही होने पर चर्चा की गई। बैठक में षष्टम, 15वीं वित्त आयोग का साइट बंद रहने के कारण राशि नहीं होने पर मुखियों ने खेद प्रकट किया। इस अवसर पर मुखियों ने बताया कि साइट बंद रहने के कारण किये गए कार्य का राशि नही निकल रहा है जिस कारण उनके सामने राशि निकासी की विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है। बैठक में जाति, निवासी व आय बनने में हो रही कठिनाई पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संघ के अध्यक्ष रूबी शोएब ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिये परिसीमन को लेकर राज्य स्तर के प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार से वार्ता की गई, जिस पर मुखिया संघ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.