मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- मिर्जापुर। मनरेगा योजना के अंतर्गत सामग्री मद में जिले के सभी ब्लाकों में करोड़ों के लंबित अवशेष के भुगतान के संबंध में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम पवन कुमार गंगवार को सौंपा। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव चंदू ने कहा कि जिले भर के ग्राम पंचायतों, कार्यदायी संस्थाओं, आपूर्तिकर्ताओं और संबंधित हित धारकों को इससे कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संज्ञान में आया है कि भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश को सामग्री मद में लगभग सत्रह सौ करोड़ की धनराशि पूर्व में ही हस्तांतरित की जा चुकी है। बावजूद आपूर्तिकर्ताओं और श्रमिकों के भुगतान में विलंब हो रहा है। यह भी पढ़ें- प्रधान को प्रशासक बनाएं या समय पर कराएं चुनाव ग्राम प्रधानों को भी दिक्कतों का सामना करना...