लखनऊ, फरवरी 16 -- मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत मंगलवार को कांग्रेस विधान भवन का घेराव करेगी। यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुआई में होने वाले इस आंदोलन में कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह वीबी-जीरामजी योजना शुरू की है। इसके बाद कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ आंदोलन शुरू किया है। मनरेगा चौपाल और जनसभाओं के बाद मंगलवार को कांग्रेस विधान भवन घेरेगी। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अभी से ही नजरबंद किया जा रहा है। हालांकि हम रुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की समग्र आर्थिक प्रणाली को चलाने वाला आधार स्तंभ है। योजना ने खुद को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में साबित किया है। अब इसे मोदी सरकार समाप्त करना चाहती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.