हजारीबाग, जुलाई 8 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत ऊंचाघाना में मनरेगा के तहत निर्माणाधीन कुएं में मिट्टी का चाल धंसने से कार्यरत एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल मजदूर का इलाज हजारीबाग के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। जानकारी के अनुसार ऊंचाघाना में पूरन महतो की जमीन पर मनरेगा के तहत कुएं का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें फिलहाल ईंट बंधाई का काम चल रहा है। उसमें नरकी निवासी चोलो महतो (46) पिता स्व. किटी महतो राजमिस्त्री के रूप में कार्य कर रहे थे। काम के दौरान अचानक मिट्टी की चाल धंसने से राजमिस्त्री चोलो महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विष्णुगढ़ लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसबीएमसीएच, हजारीबाग रेफर किया गया। परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.