मनरेगा के नए कानून के विरोध में धरना
औरंगाबाद, मई 21 -- मनरेगा के नए कानून के विरोध में गोह प्रखंड के देवहरा पंचायत सरकार भवन परिसर में खेत मजदूर यूनियन की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदेव सिंह ने की। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र की एनडीए सरकार पर किसान एवं मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर जी रामजी योजना कर दिया गया है और यह सोची-समझी साजिश के तहत मनरेगा योजना को बंद करने की कोशिश है। मजदूर यूनियन की ओर से इस कानून के विरोध में राज्यव्यापी धरना का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम में सीपीआई के जिला कार्यकारिणी सदस्य रामएकबाल सिंह, रामप्रवेश पासवान, कृष्णा मिस्त्री, मिथलेश सिंह, नरेश चौधरी, जगलाल चौधरी, उपेंद्र सिंह, रामाकांत सिंह, रामप्रवेश सिंह सहित कई यूनियन सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सीपीआई कार्यकर्ताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.