मनरेगा के दो कनिष्ठ अभियंताओं के वेतन रोकने के आदेश
हल्द्वानी, जून 6 -- रामनगर, संवाददाता। सीडीओ ने शनिवार को रामनगर ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं की जानकारी लेकर उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इस दौरान मनरेगा के दो कनिष्ठ अभियंताओं के गैर हाजिर मिलने पर वेतन रोकने के आदेश दिए गए। शनिवार को सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने विकास खंड में पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी, बीडीओ गिरीश चंद्र पांडे की मौजूदगी में योजनाओं कस की जानकारी ली गई। पुतलों का निरीक्षण कर कार्यों में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता ललित बेलबाल व कनिष्ठ अभियंता गिरीश चन्द्र पांडेय अनुपस्थित मिले। इस पर बीडीओ पर दोनों का वेतन रोकने के आदेश दिए गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.