मनरेगा के तहत बिना काम कराये राशि की निकासी पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
सासाराम, मई 25 -- चेनारी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत में मनरेगा योजना से बिना कार्य कराए वित्तीय वर्ष 2023-24 की राशि निकासी का मामला तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों ने पहले वरीय अधिकारी व मनरेगा कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों को आवेदन सौंपा। बाद में जांच करने पहुंचे अधिकारी के समक्ष जमकर हंगामा किया। हंगामे होने के बाद विभागीय अधिकारी व कर्मी आनन-फानन में उक्त योजना पर कार्य सोमवार को शुरू कराया। जिसका ग्रामीणों ने जीपीएस वीडियो बनाकर वायरल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.