संतकबीरनगर, अप्रैल 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लॉक क्षेत्र में नए वित्तीय सत्र 2026 की शुरुआत के बावजूद जीरामजी ( मनरेगा) के तहत बघौली ब्लाक मे कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। हालात यह हैं कि मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट गहराता जा रहा है। काम के अभाव में ग्रामीण मजदूर अब पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।बघौली ब्लाक क्षेत्र में संचालित जीरामजी (मनरेगा) योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते रोजगार सृजन की योजनाएं जमीन पर उतर नहीं पा रही हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर न तो नए कार्यों को स्वीकृति मिल रही है और न ही पूर्व स्वीकृत कार्यों को गति मिल रही है, जिससे स्थिति और विकट हो गई है। बघौली क्षेत्र के राम रूप, अंकित सहित तमाम ग्रामीणों का आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.