फतेहपुर, फरवरी 16 -- फतेहपुर। मनरेगा योजना में रकम और धांधली शब्द का पुराना नाता है। आवासों के श्रम से लेकर ट्री गार्ड तक में घोटाला हुआ। एक के बाद एक पंचायत की खुलती पोल से अफसरों जिम्मेदारों की बोलती बंद हो गई है। विजयीपुर के बाद कुल्ली गांव में मनरेगा योजना में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। वृद्ध मजदूरों से लेकर विभिन्न कार्यो में रकम हजम करने की शिकायत डीएम से की गई है। विजयीपुर ब्लॉक की पंचायत विजयीपुर में मनरेगा से कच्चे कामों और बरती अनियमितताओं की पोल खुली है। अब इसी ब्लॉक की कुल्ली पंचायत गांव के अजय कुमार व नरसिंह ने डीएम को दी शिकायत में मनरेगा के तहत हुई वित्तीय गड़बड़ियां उजागर की। एक दर्जन से अधिक कार्यों में अनियमितता की बात कहते कहा शहरों में व्यवसाय करने वाले या फिर 70-80 की आयु वाले वृद्धों के नाम जॉबकार्ड जारी होते रहे। ...