बलिया, अप्रैल 6 -- बलिया, संवाददाता। जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तीन वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक के अधूरे पड़े 18 हजार 313 निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की कवायद मनरेगा सेल की ओर से तेज कर दी गई है। इसके लिए जिला स्तर पर 10 सदस्यीय मानिटरिंग टीम गठित की गई है, जो हर दिन मॉनीटरिंग कर प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार कर रही है। साथ ही जिम्मेदारों को अधूरे कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में काम पूरा नहीं हुआ तो रिकवरी होगी।विभागीय आंकड़ों में वित्तीय वर्ष 2023 में 7012 काम, 2024-25 में 3186 काम तथा 2025-26 में 6031 काम अधूरे हैं। इन कार्यों में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास निर्माण से लगायत, बंधा निर्माण, खड़ंजा निर्माण से लगायत बागवानी तक शामिल हैं। मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.