मनरेगा कूप हादसे में चालक की मौत मामले की जांच की मांग
दुमका, जुलाई 29 -- दुमका, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड के गोवारी गांव स्थित मनरेगा सिंचाई कूप निर्माण कार्य के दौरान ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक टिंकू यादव उर्फ टिंकू बैध की हुई मौत के मामले में मृतक के बुजुर्ग माता-पिता ने पुलिस अधिकारियों सहित अन्य से मामले में जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग किया है। मृतक के पिता शांति यादव उर्फ शांति बैध ने बताया कि घटना के संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक, दुमका, पुलिस उपमहानिरीक्षक, संथाल परगना प्रक्षेत्र तथा उपायुक्त-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) दुमका को विस्तृत आवेदन देकर निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा मनरेगा योजना से जुड़े अभिलेख सुरक्षित रखने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.