जहानाबाद, जून 8 -- बगैर अनुमति के डीएम के लॉगिन से पोर्टल पर कर दी गई थी प्रविष्टि डीडीसी ने हीं दे दी थी डीएम के लॉग इन के उपयोग की अनुमति जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिना अनुमति के जिलाधिकारी के लॉगिन से करोड़ों रुपयों की प्रविष्ट योजनाओं के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी गई है। योजनाओं के क्रियान्वयन पर रोक लगाने संबंधी आदेश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा निर्गत किया गया है।

योजनाओं की अनुमति उल्लेखनीय है कि वैसी ग्राम पंचायतें जहां मनरेगा की 20 योजनाएं संचालित हैं, वहां अतिरिक्त योजना लेने के लिए डीपीसी ( जिलाधिकारी) की अनुमति आवश्यक है। अतिरिक्त योजना की प्रविष्टि जिलाधिकारी के लॉगिन से ही की जाती है। डीएम को यह शिकायत प्राप्त हुई थी कि वैसी पंचायतें, जहां बीस से अधिक योजनाएं चल रही है। वहां अतिरिक्त योजना लेने के लिए उनके लॉगिन ...