मनरेगा की लंबित योजनाओं को शीघ्र करें पूर्ण : बीडीओ
देवघर, मई 11 -- प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में मनरेगा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान बीडीओ ने बारी-बारी से पंचायतवार पंचायत सेवक के साथ मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बीडीओ ने पंचायत सेवक को निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा के तहत जितने भी लंबित योजनाएं हैं, उसे शीघ्र पूरा करें। योजना को पूर्ण कर क्लोज करने में किसी भी तरह की परेशानी आती है, तो इस संबंध में बीपीओ से मिलकर योजना को पूर्ण कर क्लोज कराएं। मौके पर बीपीओ राजाराम प्रसाद, कनीय अभियंता बबलू कुमार यादव, अजीत कुमार, प्रभारी बीपीआरओ भुनेश्वर यादव, पंचायत सेवक राजेश कुमार, जैनुल अंसारी, विजय पांडेय, बबीता राय आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- तकनीकी व प्रशासनिक बाधाओं को दूर कर विकास कार्यों में तेजी लाएं : उपायुक्त
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.