बाराबंकी, मार्च 6 -- रामनगर। जब से मनरेगा का नाम जी राम जी हुआ तब से ब्लॉक क्षेत्र में काम लगभग ठप पड़ गए हैं। मजदूरों को पिछले कई महीनों से मजदूरी नहीं मिल पाई है व पक्के कार्यों का भुगतान भी महीनों से लंबित है। जिससे गांवों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कुल दस करोड़ बकाया होने की बात कही जा रही है। जिसमें तीन करोड़ मजदूरी व सात पक्के कार्य का है। बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर 2025 के बाद से मजदूरों की मजदूरी उनके खातों में नहीं भेजी गई है। इसी प्रकार पक्के कार्यों का भुगतान भी सितंबर 2025 से लंबित चल रहा है। मजदूरी और निर्माण कार्यों का भुगतान मिलाकर रामनगर ब्लॉक में करीब चार करोड़ रुपये का बकाया हो गया है।भुगतान न होने से मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई मजदूरों का कहना है कि उन्होंने मनरेगा के तहत काम किया, लेकिन महीनों बीत जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.