बरेली, अप्रैल 13 -- उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन,खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा की संयुक्त बैठक कामरेड राजेश तिवारी की अध्यक्षता में उपजा प्रेस क्लब में हुई। संचालन करते हुए उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शान्त ने मनरेगा की बहाली के लिए पंद्रह मई को हो रही देशव्यापी हड़ताल पर विचार रखे। थान सिंह ने मनरेगा और जी राम जी के अंतर को बताया। विक्रम सिंह एडवोकेट,टीआर लोधी,सहादत हुसैन, मुख्तियार अली, इरशाद अहमद, दुर्गा देवी ने हड़ताल की सफलता को अपनी बात रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...