जहानाबाद, दिसम्बर 22 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। मनरेगा की पुर्नबहाली की मांग को लेकर सोमवार को शहर में वहां दलों ने प्रदर्शन किया। मार्च दो केंद्रों से, एक शहर के दक्षिणी छोर आंबेडकर चौक से तथा दूसरा शहर के उत्तरी छोर ऊटा स्टेशन के समीप से शहर के मुख्य मार्ग से निकाला गया। मार्च का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव रामाधार सिंह, सीपीएम के जिला सचिव जगदीश प्रसाद, सीपीआई के जिला सचिव सुरेश प्रसाद, एसयूसीआई ( कम्युनिस्ट) की जिला सचिव इंदु कुमारी के साथ-साथ सीपीआईएम के नेता दिनेश सिंह सीपीआई नेता अंबिका प्रसाद, उमाशंकर विद्यार्थी, अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के नेता व जिला सचिव प्रदीप कुमार, मनरेगा मजदूर सभा के जिला सचिव ललन किशोर आजाद आदि कर रहे थे। रैली जहानाबाद शहर के मध्य अरवल मोड़ पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.