मनरेगा की जनसुनवाई में अनियमितता के मामले सामने आए
जामताड़ा, अगस्त 22 -- नारायणपुर। मनरेगा योजना के सामाजिक अंकेक्षण के तहत शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय नारायणपुर के सभागार में प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान मनरेगा की विभिन्न योजनाओं में कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं। संबंधित मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया। निर्माण कार्य में प्राक्कलन से अधिक राशि की निकासी के मामले में संबंधित व्यक्ति से राशि की रिकवरी कराने के साथ जुर्माना भी लगाया गया। वहीं, कई योजनाओं में मापी पुस्तिका नहीं मिलने और कुछ मामलों में अभिलेख अधूरे पाए गए। अनियमितता के लिए जिम्मेदार जेई, रोजगार सेवक समेत संबंधित कर्मियों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही भविष्य में मनरेगा योजनाओं का संचालन नियमों के अनुरूप करने की हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: वीबी-जी राम जी योजना को लेकर पंचायतों में चला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.