मनरेगा की जगह नई योजना ग्रामीण हितों पर कुठाराघात : हीरापाल
देहरादून, सितम्बर 17 -- विकासनगर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संवाद कार्यक्रम में मनरेगा और ग्रामीण रोजगार के मुद्दे प्रमुखता से उठे। संगठन के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं प्रभारी ठाकुर हीरापाल सिंह ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को रोजगार का आधार उपलब्ध कराता था। इसकी जगह नई योजना लाने से ग्रामीणों के रोजगार के अवसर प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि संगठन ग्रामीणों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनप्रतिनिधियों से संवाद करेगा और बैठकों व सम्मेलनों के जरिए उनकी समस्याओं को उठाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर ने संगठन को मजबूत करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.