गुड़गांव, दिसम्बर 19 -- गुरुग्राम। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम और स्वरूप में किए गए बदलावों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को गुरुग्राम के कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एआईसीसी प्रवक्ता अजय उपाध्याय और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सरकार पर तीखे प्रहार किए। गांधी और राम दोनों के साथ धोखा कर रही भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने कहा कि गोडसे को पूजने वाली भाजपा सरकार ने मनरेगा से गांधीजी का नाम हटाकर अपनी गरीब विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा न केवल गांधीजी बल्कि भगवान राम के नाम का सहारा लेकर भी गरीबों को धोखा दे रही है। उपाध्याय ने कहा राम और गांधी दोनों ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.