अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मनरेगा योजना समाप्त किए जाने व श्रमिकों को मानदेय नहीं मिलने को लेकर विकास भवन में सीडीओ योगेंद्र कुमार से मुलाकात की। कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को लगभग समाप्त कर दिया गया है। दूसरी ओर ये योजना समाप्त होने से पूर्व मनरेगा के अंतर्गत जो काम हुए थे उनका मानदेय ग्रामीण श्रमिकों को अभी तक नहीं मिला है। जिसके चलते वे काफी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। वर्तमान सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के नाम पर चल रही ग्रामीणांचल के श्रमिकों की संजीवनी को ख़त्म कर दिया। अब सरकार ने जीरामजी के नाम से जो योजना शुरू की है वो अव्यवहारिक तो है ही श्रमिकों के हितों को कुचल भी रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.