जमशेदपुर, दिसम्बर 25 -- जमशेदपुर। मनरेगा योजना का नाम विकसित भारत-जी राम जी किये जाने के विरोध में झामुमो 27 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर धरना देगा। जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी ने इस आशय की जानकारी सभी विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, केन्द्रीय पदाधिकारी, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य, केन्द्रीय सदस्य, सभी जिला संयोजक मंडल के सदस्य, महानगर संयोजक मंडली के सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष व सचिव, सभी नगरपालिका अध्यक्ष व सचिव और शाखा समिति एवं पंचायत समिति को भेज दी है। मार्डी ने बताया कि विकसित भारत जी राम जी करना, भाजपा की केन्द्र सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। झामुमो का दावा है कि मनरेगा और नई योजना में काफी अंतर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.