कटिहार, जनवरी 31 -- सेमापुर,संवाद सूत्र सेमापुर क्षेत्र के काबर, बंका चौक सहित अन्य जगह पर महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर जन जागरण शक्ति संगठन से जुड़े मनरेगा मजदूरों ने मनरेगा शव यात्रा निकालकर विरोध जताया। प्रखंड के सैंकड़ों मनरेगा मजदूर शामिल हुए । मनरेगा बचाओ मजदूर बचाओ, वीबी ग्राम जी जुमला है आदि नारे प्रदर्शनकारी मजदूर लगा रहे थे। मजदूर रीना देवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून खत्म कर दिया है । आज ही के दिन गांधी जी की हत्या हुई थी। इसलिए मनरेगा शव यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जयमंती कुमारी,खुशबू देवी, रतन ऋषि, ठंडो देवी, जानकी देवी नुरेश खातून, निशा भारती, पुतुल देवी, रेखा देवी, अंजनी देवी आदि मजदूर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.