अल्मोड़ा, दिसम्बर 17 -- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने से कांग्रेसियों में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने जिले में भर में विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए। यहां जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि मनरेगा महात्मा गांधी के विचारों, ग्रामीण गरीबों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी योजना है। इसका नाम बदलना केवल एक योजना नहीं, बल्कि गांधी जी की विचारधारा और गरीब-मजदूरों के हक पर सीधा प्रहार है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी और अलोकतांत्रिक निर्णय का पुरजोर विरोध करती है। कहा कि सरकार दुराग्रह की मानसिकता के साथ इस प्रकार के कृत्य कर रही है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां नगर अध्यक्ष तारा चंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.