हरिद्वार, दिसम्बर 18 -- उत्तराखंड कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की बैठक में 'मनरेगा' योजना का नाम बदले जाने पर कड़ी आपत्ति जताई गई। ऋषिकुल स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को महात्मा गांधी का नाम पसंद नहीं आ रहा है, इसलिए गरीब मजदूरों के लिए बनाई गई मनरेगा योजना का नाम बदला जा रहा है। यह निर्णय राजनीतिक कुंठा का परिचायक है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वतंत्रता सेनानियों का भी अपमान है। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में राष्ट्रपति को पत्र भेजा जाएगा। इस बैठक में सुरेंद्र सैनी, अवधेश पंत, गोपाल नारसन और सुरेंद्र सिंह बुटोला ने भी विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.