रामनगर, दिसम्बर 29 -- रामनगर। महात्मा गांधी नेशनल ग्रामीण रोजगार गारंटी नाम बदलने के प्रस्ताव के खिलाफ रामनगर में कांग्रेसियों ने सोमवार को रानीखेत रोड पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रणजीत रावत ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की ओर से सदन में मनरेगा योजना को कांग्रेस की असफलताओं का स्मारक बताया जाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान भी है। यहां भुवन पांडे, जिला महासचिव जावेद खान, कांग्रेस नेता नजाकत अली, अनिल अग्रवाल, बाबर खान, धीरज उपाध्याय, महेश पांडे, वीरेंद्र लटवाल, योगिता गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.