बलिया, दिसम्बर 23 -- बलिया, संवाददाता। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलकर विकसित भारत जी रामजी करने से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहीद पार्क में महात्मा गांधी के प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना दिया और सभा की। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान है। सरकार योजना का नाम बदलकर इसे समाप्त करने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस के लोग कभी सफल नहीं होने देंगे। कहा कि इस योजना जी राम जी जोड़ना भगवान राम के नाम के साथ खिलवाड़ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को हटाकर अपने नाम का आभा मंडल फैलाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं, जिसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.