कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर। कांग्रेस की ओर से मनरेगा का नाम बदलने पर विरोध किया गया। इस संबंध में शनिवार को तिलक हॉल में नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आंदोलन की शुरुआत की गई है। इस दौरान उपवास, धरना और नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। 12 जनवरी को सांसद किशोरी लाल शर्मा तिलक हाल में प्रेसवाता करेंगे। मनरेगा के लिए नियुक्त कोऑर्डिनेटर आनंद प्रकाश वर्मा ने बताया कि मनरेगा के तहत कानपुर नगर में एक लाख 69 हजार मजदूर हैं। यह कार्यक्रम एआईसीसी और पीसीसी के निर्देश पर 10 जनवरी से 25 फरवरी तक जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.