बहराइच, दिसम्बर 17 -- बहराइच, संवाददाता। केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकसभा में एक अध्यादेश के माध्यम से ग्रामीण भारत के करोड़ों लोगों को आत्मनिर्भर बनाने वाली महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम,मनरेगा के मौजूदा स्वरूप को कुरूप करने का प्रयास किया है। ऐसा कांग्रेसियों का कहना है। इसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बहराइच के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति भारत सरकार को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी बहराइच के माध्यम से प्रेषित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के मन में महात्मा गांधी के प्रति छिपी चिढ़ पुनः एक बार भारत की जनता के सम्मुख प्रस्तुत हो गई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के जनकल्याणका...