झांसी, दिसम्बर 22 -- कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदले जाने पर विरोध दर्ज कराया। कहा, भाजपा सरकार ने उसे बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण कर दिया। सभी कांग्रेसियों ने अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। इस दौरान शहर उपाध्यक्ष अरविंद बबलू ने कहा कि मनरेगा का नाम बदला जाना देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान है। हम सभी कांग्रेसी सरकार से यह कहना चाहते हैं इसका नाम बदलकर फिर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर किया जाए वरना हम सभी कांग्रेसी उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान राजकुमार सेन एम सी वर्मा छोटे राजा कमर हरिओम श्रीवास राजकुमार फौजी शाहनवाज खान हरिओम बृजवासी संकल्प अग्रवाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.