अलीगढ़, दिसम्बर 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को कलक्ट्रेट के बाहर मनरेगा का नाम बदलने को लेकर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर जीरामजी कर दिया है। केंद्र सरकार गरीब व मजदूरों का हक और अधिकार छीनना चाहती है। मनरेगा ग्रामीणांचल के ग़रीब लोगों के उत्थान के लिए कांग्रेस ने शुरू की थी। भाजपा की सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर उसका स्वरुप बदल दिया है। पहले केंद्र 100 फीसदी राशि देती थी। अब 40% व्यय की भागीदारी केंद्र सरकार वहन करेगी और 60% व्यय की प्रदेश सरकारें। ज़िलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, शहर अध्यक्ष नवेद खान, जिला संगठन उपाध्यक्ष म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.