शाहजहांपुर, दिसम्बर 18 -- मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में महिला कांग्रेस ने शाहजहांपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अर्चना कटारिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एकत्रित हुईं और भाजपा सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अर्चना कटारिया ने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना भाजपा की गांधी विरोधी और संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऐतिहासिक पहचान को मिटाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। चेतावनी दी गई कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो महिला कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.