पटना, दिसम्बर 13 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने मनरेगा योजना का नाम बदलने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शनिवार को बयान में कहा कि यूपीए सरकार के समय शुरू इस योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रान्तिकारी बदलाव आए। इस महत्वाकांक्षी योजना के नाम से महात्मा गांधी हटाकर पूज्य बापू जोड़ने के पीछे कौन सी मानसिकता है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'महात्मा गांधी' तो केवल एक ही हैं, उसमें लेशमात्र भी संशय और भ्रम नहीं है। पर बापू के नाम से संबोधित किए जाने वाले अनेकों हैं। एक तो दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे तथाकथित संत को भी भाजपा नेताओं सहित अन्य लोग भी 'बापू' कहकर सम्बोधित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.