जमशेदपुर, दिसम्बर 22 -- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में सोमवार को डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। इस दौरान खूब नारेबाजी की गई। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया। मांगपत्र में कहा गया है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, जिसे मनरेगा कहा जाता है, गरीब और जरूरतमंद लोगों को रोजगार की कानूनी गारंटी देने वाला एक महत्वपूर्ण कानून है। यह योजना महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी हुई है और आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय है। ऐसे में इसका नाम बदलना जनभावनाओं के खिलाफ है। कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.