उरई, जनवरी 10 -- उरई। संवाददाता भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर न सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का घोर अपमान किया, बल्कि देश के उन करोड़ों लोगों, जिनकी मनरेगा से ही अब तक आजीविका चलती आई हैं, उनकी भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है। सरकार ने अब तक जिन योजनाओं का भी नाम बदला, उनको आखिरी में खत्म कर दिया। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने कही। पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर ने सबसे पहले मनरेगा बचाओ संग्राम में कोआर्डिनेटर बनाए गए पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश प्रजापति को शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की है कि वह पूरी मजबूती के साथ मनरेगा बचाओ संग्राम में मेहनत, लगन और नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कहा कि मनरेगा का नाम में परिवर्तन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.