पाकुड़, फरवरी 3 -- मनरेगा का उद्देश्य रोजगार के माध्यम से सतत विकास करना : बीडीओ महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की शुरुआत की स्मृति में मनरेगा दिवस उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों में मनरेगा के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करना तथा रोजगार के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने ग्रामीण वयस्क मजदूरों को मनरेगा अंतर्गत एक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के रोजगार के कानूनी अधिकार की जानकारी दी। उन्होंने जॉब कार्ड निर्माण,...