कटिहार, मार्च 20 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड अन्तर्गत कांबर पंचायत के काबर गांव में चल रहे मनरेगा योजना के तहत विकास कार्यों में भारी अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कांबर पंचायत के पूर्व सरपंच चंदन कुमार सिंह ने मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व सरपंच चंदन कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित पीपरिया टोला में बिना बोर्ड लगाये मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कलभर्ट निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में घटिया किस्म के सीमेंट और सरिया का उपयोग किया जा रहा है। जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के द...