सिद्धार्थ, मार्च 17 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। डुमरियागंज विकास खंड की ग्राम पंचायत गरदहिया में मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है। लोकपाल (मनरेगा) की जांच में मो. अली की दुकान से मुस्तफा के खेत तक कच्ची सड़क/कृषि कार्य में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भुगतान किए जाने की पुष्टि हुई है। लोकपाल कार्यालय में प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई गई। तकनीकी टीम द्वारा स्थल निरीक्षण व अभिलेखों के सत्यापन में पाया गया कि कार्य के संबंध में माप पुस्तिका और मौके की स्थिति में भारी अंतर है। अभिलेखों में 1979.20 घन मीटर मिट्टी खुदाई दर्शाई गई थी, जबकि मौके पर मात्र 1661.97 घन मीटर मिट्टी का कार्य पाया गया। इस प्रकार 1661.97 घन मीटर की कमी सामने आई। जांच में यह भी पाया गया कि इस कार्य के लिए कुल 3,22,560...