मनरेगा कार्य के बकाया राशि के भुगतान के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत
गढ़वा, जुलाई 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से उपायुक्त-sह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा। मौके पर मझिआंव प्रखंड के भुसुआ गांव निवासी खालिद खान ने उपायुक्त को आवेदन देकर बताया कि उनके खेत में मनरेगा योजना के तहत वृक्षारोपण कार्य कराया गया था। उन्होंने बताया कि सभी पौधे आज भी सुरक्षित और जीवित हैं। उक्त कार्य में लगभग 3 लाख 73 हजार रुपये की लागत आई थी। विभाग द्वारा अब तक केवल 79 हजार रुपये का ही भुगतान किया गया है, जबकि शेष राशि का भुगतान लंबित है।
समस्याओं का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.