मुंगेर, अप्रैल 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता। समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में सोमवार को मनरेगा की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी निखिल धनराज का कड़ा रुख देखने को मिला। विकास योजनाओं में शिथिलता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में डीएम ने तारापुर के कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, टेटियाबंबर, संग्रामपुर और खड़गपुर के पीओ सहित डीपीओ से भी जवाब-तलब किया गया है।योजनाओं की सुस्त रफ्तार पर नाराजगीःबैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंडवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान टेटियाबंबर, संग्रामपुर और खड़गपुर में कार्यों की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ या भविष्य में कोई अनियमितता पाई गई, तो सीधे दंडात्मक कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.