जौनपुर, अप्रैल 28 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। डीसी मनरेगा और सिरकोनी ब्लॉक के नवागत कार्यकारी बीडीओ नंदलाल कुमार ने सोमवार को ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना को पूरी निष्ठा और लगन से लागू किया जाए। गांवों में नए तालाबों की खुदाई और पुराने तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्य शुरू कराने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने किसानों से भूसा दान लेने, फार्मर रजिस्ट्री में त्रुटि न रहने देने और आयुष्मान कार्ड का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- नवागत बीडीओ ने ग्रहण किया पदभार गोशालाओं में लू से गोवंशों को बचाने के लिए त्रिपाल और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।...