गढ़वा, जून 13 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में पिछले लगभग एक दशक से कार्यरत कंप्यूटर सहायक दीपक कुमार की भूमिका को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने मनरेगा से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार दीपक निजी कंपनी के माध्यम से अनुबंध पर कंप्यूटर सहायक के पद पर नियुक्त हैं। उनका मुख्य दायित्व कार्यालय में कंप्यूटर से संबंधित कार्यों का निष्पादन है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह लंबे समय से मनरेगा योजना के तहत पंचायतों में मजदूरों की मांग (डिमांड) दर्ज करने और भुगतान प्रक्रिया से जुड़े कार्य भी कर रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मुखिया और पंचायत सचिव के डोंगल का उपयोग कर विभिन्न ऑनलाइन प्रक्रियाएं संचालित की जाती हैं। उससे वित्तीय अनियमितता की आशंका उत्पन...