विकासनगर, अप्रैल 23 -- कालसी संवाददाता। ग्राम पंचायत कोटी में मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में ग्राम निवासी अरविंद सिंह ने खंड विकास अधिकारी, विकास खंड कालसी को लिखित शिकायत देकर तीन कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती गई और गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा कि 2023-24 में सुरक्षा दीवार निर्माण, वर्ष 2024-25 में आंतरिक सीसी, टाइल्स निर्माण तथा इंटरलॉक टाइल्स बिछाने का कार्य में धांधली की गई है। शिकायतकर्ता ने कार्यों की निष्पक्ष जांच कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.