मनरेगा कार्यों पर कमीशन मांगने का आरोप
गाजीपुर, अप्रैल 2 -- जखनिया। ब्लॉक क्षेत्र में मनरेगा कार्यों को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। कुल 90 ग्राम पंचायतों में मात्र तीन तकनीकी सहायकों की तैनाती है, जिनमें नरेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह कार्यक्षेत्र में केवल दो दिन ही आते हैं और समय भी निर्धारित नहीं रहता। आरोप है कि मनरेगा कार्यों की माप पुस्तिका (एमबी) करने के लिए वह लगभग 7 प्रतिशत कमीशन की मांग करते हैं। जिन ग्राम पंचायतों से कमीशन नहीं मिलता, वहां कार्यों में देरी की जाती है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन भी उनके अनुपस्थित रहने की शिकायत की गई। खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद ने मामले को डीसी मनरेगा के संज्ञान में लाने की बात कही। वहीं डीसी मनरेगा विजय कुमार यादव ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.