खगडि़या, अप्रैल 22 -- अलौली। एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट एवं कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने कार्यालय में रखे इन्वर्टर एवं बैट्री की चोरी कर ली है। इधर मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी रमण जी भाई ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष को आवेदन दिया जाएगा। कंप्यूटर स्टॉफ शशि कुमार, रौशन कुमार, ने बताया कि वे लोग कार्यालय आए तो ताला टूटा हुआ देखा तो वरीय पदाधिकारियों एवं डायल 112 को जानकारी दी। इधर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि मनरेगा कार्यालय में चोरी की घटना हुई है। आवेदन नहीं मिला है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.