सहारनपुर, दिसम्बर 22 -- पार्टी हाइकमान के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी का नाम मनरेगा कानून से हटाए जाने के विरोध में नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा और निर्णय वापस लेने की मांग की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी व अशोक सैनी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.