गढ़वा, मार्च 18 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगाकर्मी संघ के आह्वान पर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच बुधवार को भवनाथपुर प्रखंड में संघ की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में संघ की मजबूती और कार्यों के सुचारू संचालन के लिए सर्वसम्मति से नए प्रखंड अध्यक्ष के रूप में जयराम का चुनाव किया गया। मनरेगा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर 9 मार्च से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल की गई थी। उसके बाद 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। उसी बीच प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता और सहायक अभियंता द्वारा संघ से अलग होकर हड़ताल तोड़कर काम पर लौटने के कारण उत्पन्न स्थितियों को देखते हुए संघ ने नेतृत्व परिवर्तन का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित सभी मनरेगा कर्मियों ने एक स्वर में जीआरएस जयराम को भवनाथपुर प्रखंड का नया अध्यक्ष चुना। साथ ही यह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.