हजारीबाग, मार्च 9 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मी आगामी 9 मार्च से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया। बावजूद लंबित मांगों की पूर्ति नहीं होने की स्थिति में 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने वाले हैं। इस संबंध में बड़कागांव के मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल को इस आंदोलन की सूचना दे दी गई है। ज्ञात हो कि झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ प्रदेश कमेटी के निर्णय के अनुसार उक्त हड़ताल के संबंध में निर्णय लिया गया है। पांच माह से अधिक समय से लंबित मानदेय, 30 प्रतिशत मानदेय बढ़ोतरी की स्वीकृत होने के बावजूद लागू नहीं करने सहित कई असंगत कार्य परिस्थितियों के विरोध में उक्त हड़ताल में जाने का निर्णय लिया गया है।मनरेगा कर्मियों के हड़ताल में जाने की स्थिति में पूरे प्रखंड में मनरेगा कार्य की ...