बोकारो, अप्रैल 19 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। मनरेगा कर्मियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल के 38 दिन बाद भी राज्य सरकार की ओर से कोई पहल नहीं किये जाने से आगामी एक मई मजदूर दिवस पर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। उक्त जानकारी संघ के पेटरवार शाखा के अध्यक्ष अशोक रजवार ने दी। प्रखंड अध्यक्ष ने यह भी बताया कि मनरेगा कर्मी लंबे समय से बकाया मानदेय, नियमितीकरण नीति, समान वेतन संरचना, सामाजिक सुरक्षा एवं मृत कर्मियों के आश्रितों को न्यायसंगत सहायता जैसी मूलभूत मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार द्वारा अब तक इन मुद्दों पर गंभीर पहल नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- मनरेगा कार्मिकों ने किया हड़ताल का ऐलान उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.