बोकारो, मार्च 3 -- चास प्रतिनिधि। मनरेगा कर्मियों को विगत छह माह से मानदेय नही मिलने को लेकर मनरेगा कर्मियों ने आंदोलन पर उतरने की चेतावनी दिया है। मामलें पर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ बोकारो के जिलाध्यक्ष सुनिल चन्द्र दास ने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर आंदोलन पर जाने की जानकारी दिया। कहा कि नियमित मानदेय नही मिलने से मनरेगा कर्मियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार के भरण पोषण कार्य में परेशानी होनी लगी है। राशन दुकानदार भी कर्मियों को उधार देना बंद कर दिए है। ऐसे में अब घरों पर राशन बनाना मुश्किल होने लगा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जबकि 9, 10 और 11 मार्च को सांकेतिक हड़ताल होगा। इसके बाद 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि लिखित सूचना राज्य के मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री, सचिव , बोकारो डी...