हमीरपुर, अप्रैल 17 -- हमीरपुर। सरीला ब्लाक के मनरेगा कर्मियों ने गुरुवार से अपनी मांगों के समर्थन में दस दिन की सांकेतिक कलम बंद हड़ताल कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मनरेगा कर्मियों ने कहा है कि बकाया मानदेय व ईपीएफ का यूएएन में जमा न करने, मुख्यमंत्री द्वारा 04 अक्टूबर 2021 को की गई घोषणा लागू न करने व नियमितिकरण आदि मांगो को लेकर 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कलम बंद कर सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे और इसके बाद 28, 29 व 30 अप्रैल को सांसद/विधायकों को ज्ञापन देंगे और एक मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने पर कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल शुरू मनरेगा कर्मियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर हड़ताल शुरू कर दी है। जिसके कारण ब्लाक में मनरेगा कार्य ठप हो गया है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.